मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। नायाब डिजाइनिंग, आर्टीजनों की बेजोड़ कारीगरी, आकर्षक फिनिशिंग के साथ शहर में तैयार होने वाले हस्तशिल्प के एक से बढ़कर एक खूबसूरत उत्पादों को खरीदने की चाह रखने वाले लोगों को इनकी खरीदारी के लिए अब इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नया मुरादाबाद स्थित हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) के नया मुरादाबाद स्थित कार्यालय परिसर (ईपीसीएच हाउस) पर खुलने जा रहे शोरूम पर हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ईपीसीएच हाउस पर कैश एंड कैरी शोरूम खुलने जा रहा है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा। कैश एंड कैरी पर लोग अपनी पसंद के हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को हाथोंहाथ इनकी कीमत चुकाकर खरीद सकेंगे। ईपीसीएच की प्रशासनिक समिति के सदस्य एवं मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद...