मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन ने मजदूर दिवस पर गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें यूनियन के प्रदेश के पांच अंचलों से जुड़े 200 से अधिक पदाधिकारी और अन्य सदस्य शामिल हुए। दो सत्रों में चले इस गोष्ठी की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड कामेश्वर प्रसाद ने की। पहले सत्र में मजदूर आंदोलन के बारे में सदस्यों को बताया गया। वहीं, द्वितीय सत्र में हुई संगठनात्मक चर्चा में अध्यक्ष व सचिव सहित विभिन्न वक्ताओं ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर चिंता जताई। कहा कि वर्तमान हालात मजदूर संगठनों और उनके सदस्यों के लिए अनुकूल नहीं हैं। अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन का भविष्य तभी सुरक्षित रहता है, जब उसका नेतृत्व सही व मजबूत हाथों में होता है। नेतृत्वकर्ता को हर स्तर पर जानकार होने के अलावा साथ...