प्रयागराज, अगस्त 12 -- कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 133वीं जयंती और राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष डॉ. टीएन दुबे ने उनके जीवन, कार्य और पुस्तकालय आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए डॉ. लालजी मिश्र ने कहा कि पुस्तकालय संसाधनों को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. राम जन्म मौर्य ने कहा कि सही समय पर सही व्यक्ति को सही प्रारूप में सूचना उपलब्ध कराना ही पुस्तकालय कर्मी का ध्येय होना चाहिए। डॉ. सर्वेश ने संगठन को सक्रिय करने और पुस्तकालय विज्ञान में रिक्त पदों की पूर्ति की मांग की, वहीं डॉ. शिव मूर्ति शुक्ल ने पुस्तकालय सेवाओं के विकास में डॉ. रंगनाथन की भूमि...