नई दिल्ली, मई 5 -- कई बार व्यक्ति के काम सिर्फ इसलिए नहीं बन पाते क्योंकि वह सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाता है। सही समय पर लिया गया सही निर्णय व्यक्ति की सफलता की राह को आसान बना देता है। हर निर्णय लेने के लिए एक सही समय होता है। लेकिन आप अगर सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं, तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं या गलत दिशा में जाने लगते हैं। जबकि सही समय पर लिया गया सही निर्णय आपका समय और प्रयास दोनों को बचाने में मदद करता है। यह आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके साथ यह समस्या है तो चाणक्य नीति के ये 7 उपाय आपकी हर उलझन को दूर करने वाले हैं। चाणक्य नीति के ये 5 उपाय व्यक्ति को बताते हैं कि कैसे कोई व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेकर अपने लिए सफलता की राह को आसान बना सकता है।सफलता की राह ...