बस्ती, मई 31 -- हर्रैया। उत्तर प्रदेश शासन सिंचाई विभाग विशेष सचिव रणवीर यादव शुक्रवार की शाम खम्हरिया गंगाराम गांव का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उनके सवालों का सही जवाब नहीं दे सके। प्रधानाध्यापिका शिवकुमारी से पौधरोपण की जानकारी ली तो वह गोलमोल जवाब दिया। विद्यालय पर तैनात दिव्यांग शिक्षक अजय कुमार से दिव्यांग बच्चों बौधिक शिक्षा की जानकारी नहीं दे पाए। सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद खम्हरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के घर पहुंचे। जहां सवारी देवी, शबनम, प्रदीप, अजीत, बाल गोविंद, कृष्ण मोहन आवास का निरीक्षण किया। इस संबंध बीडीओ सुशील कुमार, एडीओ जयप्रकाश, डा. बृजेश शुक्ला, ग्राम प्रधान सचिव रामकिशोर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...