धनबाद, फरवरी 15 -- चासनाला, प्रतिनिधि। धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शनिवार को सुदामडीह थाना का निरीक्षण किया। उनके साथ सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, जोड़ापोखर अंचल पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार मौजूद थे। सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह ने जवानों के साथ सिटी एसपी को सलामी दी। इसके बाद एसपी ने थाना भवन, मेस, जवानों के कमरे, शौचालय, हाजत, मालखाना का क्रमवार निरीक्षण किया। सिरिस्ता कक्ष का भी गहन अवलोकन किया। इस दौरान सिटी एसपी ने विभिन्न तख्तियों व पंजियों की जांच की। कहा कि सुदामडीह थाना की शिफ्टिंग को लेकर उचित स्थान का चयन किया जा रहा है। जल्द ही सही स्थान मिलने पर शिफ्टिंग की जाएगी। मौके पर पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार, गोशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार, भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ, मो. अफरोज, जगमोहन बानरा, रंजीत उरांव आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.