पटना, नवम्बर 20 -- Upendra Kushwaha Family Politics: बिहार विधानसभा चुनाव और नीतीश कुमार की नई सरकार के गठन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा सही से खेल गए। कुशवाहा की पार्टी रालोमो के टिकट पर लड़े 6 कैंडिडेट में 4 विधायक बन गए हैं, जिनमें उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा भी शामिल हैं। कुशवाहा ने अपनी पार्टी के दो नेताओं का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सिंबल पर भी सेट कर दिया। उन दोनों में भी एक जीत गए हैं। नीतीश कैबिनेट में कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा लिया। दीपक किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उनको मंत्री बनाकर उन्होंने एक विधान पार्षद (एमएलसी) सीट भी अब पक्की कर ली है। सीट बंटवारे से पहले 'एनडीए में इस बार कुछ भी ठीक नहीं है' कहकर हाहाकार मचा देने वाले आरएलएम सुप्रीम...