मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2025-26 के अंतर्गत 248 विद्यालयों की 4657 बच्चों की फीस विद्यालयों के खातों में भेजी जा रही है। इसके साथ ही बच्चों की वित्तीय सहायता के लिए अभिभावकों के खातों में भी धनराशि भेजने की कार्रवाई चल रही है। सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को खाते का सही विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए हैं। जनपद में आरटीई के तहत सत्र 2025-26 में 248 विद्यालयों में 4657 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालयों व बच्चों की फीस फीस प्रतिपूर्ति व वित्तीय सहायता भेजे जाने का कार्य चल रहा है। विद्यालयों द्वारा खातों का विवरण संबंधित बीआरसी कार्यालय को भेजा गया है। जिनकी लाभार्थी आईडी लेखा विभाग द्वारा तैयार की जाएगी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि विद्यालय खाता संबंधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.