सिद्धार्थ, मार्च 7 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को लोहिया कला भवन में सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में हुई। सांसद ने बिजली विभाग की ओर से सही एजेंडा उपलब्ध न कराने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि अधीक्षण अभियंता विद्युत को नोटिस निर्गत करें। सांसद ने डीएम को निर्देश दिया कि कमेटी गठित कराकर विद्युत विभाग की ओर से कराए गए कार्यों का सत्यापन कराएं। साथ ही पांच गांवों का रेंडमली जांच कराएं। जनपद में बिजली की स्थिति बहुत खराब है। सांसद ने खजुरिया रोड पर विद्युत पोल शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि सिद्धार्थनगर को विकसित बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेकर कार्य करना होगा। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने अफसरों को निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.