रिषिकेष, फरवरी 13 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और हिंदुत्व की परंपरा विश्व को "वसुधैव कुटुम्बकम्" का संदेश देती है। समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब-जब हिंदू समाज संगठित हुआ है, तब-तब राष्ट्र ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। ऐसे में सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी है। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आवास-विकास में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज किसी के विरोध में नहीं, बल्कि सकारात्मक विचारधारा, सहिष्णुता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। वर्तमान समय में कुछ असामाजिक एवं विधर्मी तत्व हिंदुत्व के विरुद्ध भ्रम फैलाने और समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों का हमें संयम, मर्यादा और...