जमशेदपुर, मार्च 19 -- जिले के विभिन्न प्रखंडों की 10 सहियाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलास्तरीय सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन के आयोजन के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, आईटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल उपस्थित थे। सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में सहिया एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करना था, ताकि सभी सहियाओं में बेहतर करने की ललक बनी रहे। आईटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर लाने का काम सहिया ही करती हैं। सहिया से ही गांव-गांव की स्थिति की जानकारी मिलती है। सिविल सर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.