पाकुड़, मार्च 17 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सभागार में सोमवार को टीबी खोज अभियान को लेकर सभी स्वास्थ्य सहियाओं एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षक सुशांत कुमार दुबे एवं बिनोद टुडू ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य सहिया गांव में जाकर घर-घर टीबी मरीजों का खोज करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनएम, सहिया साथी एवं स्वास्थ्य सहिया को टीबी मरीजों का खोज कर जांच करने के बारे में जानकारी दिया गया। अभियान के तहत डायबिटीज मरीज, दुलबा-पतला कुपोषित, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले, धुम्रपान तथा शराब सेवन करने, पूर्व के टीबी मरीज, रात में बुखार आने वाले आदि के बारे में जानकारी लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का भी जानकारी दिया गया। बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के साथ-साथ पूरे जिले को टीबी मुक्त करना है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.