देवघर, मार्च 25 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चले इस प्रशिक्षण में जिले से आए प्रशिक्षकों ने प्रखंड क्षेत्र के सभी सहिया को कुष्ठ बीमारी की पहचान, उसके लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी सहिया को जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोर जा-जाकर कुष्ठ बीमारी के बारे में जानकारी लेने के लिए कहा है। साथ ही डोर टू डोर जाकर कुष्ठ बीमारी की पहचान कर समय पर रिपोर्ट विभाग को देने कहा गया। प्रशिक्षण के दौरान लंच के समय विभाग द्वारा दिए जाने वाले भोजन में कुछ सहिया को भोजन नहीं मिल पाने पर सहिया प्रशिक्षक से उलझ गए। इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.