घाटशिला, फरवरी 1 -- सहियाओं ने अपनी मांगों से विधायक को कराया अवगत घाटशिला। शनिवार को घाटशिला प्रखंड के सहियाओं ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को सौंपा। इसमें कहा गया है कि झारखंड में विगत 2007 से लगभग 52,000 साहियाएं विगत 2009 से सहिया साथी 2500 विगत 2009 से 688 प्रखंड प्रशिक्षक दल तथा 48 राज्य प्रशिक्षक दल स्वास्थ्य विभाग के अधीन विभिन्न कार्य कर रहे हैं। इसमें मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, चाल स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, कुपोषण, पोषण, महिला हिंसा, महिला सशक्तिकरण, आयुष्मान भारत, मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस नियमित टीकाकरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का बैठक, संस्थागत प्रसव, माता एवं शिशु का देखभाल, संचारी एवं गैर संचारी रोग नियंत्रण, प...