गढ़वा, जुलाई 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के सहिजना मुहल्ले के प्राचीन नर्वदेश्वर शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान बनारस से पधारे आचार्य पंडित रोहित दीक्षित, संजय पांडेय और मनोज मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। बनारस से पहुंचे विद्वानों ने कहा कि भगवान शिव की रूद्र पूजा और रुद्राभिषेक करने से या उसमें शामिल होने मात्र से मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण होता है। पूजा के दौरान लिए गए संकल्प को भगवान शिव उसे जरूर पूरा करते हैं। उक्त अवसर पर अधिवक्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि मंदिर में 127 वर्ष पूर्व शिव लिंग की स्थापना उनके पूर्वजों द्वारा किया गया था। वहीं 20 वर्ष पूर्व 13 जुलाई 2005 को मंदिर का पुनर्निर्माण मोहल्लेवासियों के सहयोग से किया गया था। तब से प्र...