हाथरस, नवम्बर 20 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। सहालग के बाजार में डिजायनर लहंगे सज गए हैं। इस बार दुल्हनों पर रजवाड़ा लहंगे का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। राजस्थान की शाही विरासत और आधुनिक डिजायन का संगम ये लहंगे पारंपरिक व भव्यता का एहसास करा रहे हैं। बाजार में पहली बार तथास्तु लहंगा भी ग्राहकों को खूब पंसद आ रहा है। सहालग शुरू होने से दो महीने पहले खरीदारी शुरू हो जाती है। नवम्बर माह में अब दस हजार से तीस हजार कीमत वाले लहंगा खूब पंसद किया जा रहा है। दुल्हनों में राजवाड़ा, तथास्तु और पोजिशन प्रिंट लहंगे की सबसे ज्यादा मांग है। खासतौर पर मीनाकारी वर्क ने इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। बनारसी लहंगे भी महिलाओं को खूब पंसद आ रहे हैं। - सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी का असर हाल में कई सेलिब्रिटी दुल्हनों ने पारंपारिक और भारी भरकम लहंगे पहन...