आरा, फरवरी 8 -- -परिजन बोले : फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में खुद मार ली गोली-सेवथा गांव में गुरुवार की दोपहर हुई घटना, अस्पताल लाने में तोड़ा दम -पोस्टमार्टम कराने के बाद खुदकुशी के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस -एसपी बोले : घटना के कारणों और हथियार का किया जा रहा सत्यापन आरा/सहार, हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव में गुरुवार की शाम एक रिटायर आर्मी मैन ने गोली मार खुदकुशी कर ली। उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद सिर में गोली मार ली। इलाज के लिए आरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल लाये जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत फौजी सेवथा गांव निवासी स्व. बिहारी सिंह के 55 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह थे। वह पिछले साल ही दानापुर स्थित बिहार बटालियन (4) से रिटायर हुए थे। एसडीपीओ राहुल सिंह के अनुसार फौजी कुछ ...