गिरडीह, फरवरी 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बैंगलोर के सहार के पास शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बेंगाबाद हरिला पंचायत के नईटांड़ गांव निवासी 52 वर्षीय जयदेव प्रसाद वर्मा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कोलकाता के एक कंपनी में ट्रक चालक था। बताया जाता है कि सामान से भरा कंटेनर लेकर वह कोलकाता से बैंगलोर होते हुए हैदराबाद की ओर जा रहा था। इस बीच सहार के पास अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। इस घटना में चालक जयदेव प्रसाद वर्मा की मौत हो गई। कोलकाता की कंपनी में रहकर लंबे समय से वह ट्रक चालक का काम कर रहा था। नईटांड़ गांव से दस माह पूर्व कोलकाता गया था। देर शाम इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों के चित्कार से वहां का माहौल गमगीन बना हुआ था। मौत के बाद ट्रक चालक जयदेव ने पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.