नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राजधानी लखनऊ में गोमती नगर विपुल खंड स्थित सहारा शहर को कड़ी मशक्कत व हंगामे बाद नगर निगम ने सील करा दिया। नगर निगम व पुलिस ने हंगामा व प्रदर्शन करने वाले सहारा के सभी कर्मियों को परिसार से बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद एक एक कर सभी पांचों गेट सील करा दिए गए। एक समय राजधानी का चर्चित और आलीशान इलाका रहा सहारा शहर, जो कभी सत्ता का केंद्र बिंदु कहा जाता था, अब पूरी तरह नगर निगम की कानूनी कार्रवाई के घेरे में आ गया है। यहां वीवीआईपी गेस्ट हाउस जल महल में कभी बड़े-बड़े फिल्म स्टार रुकते थे। नगर निगम ने इसे सीलकर पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया। इसके लिए नगर निगम की पांच टीमें लगायी गयीं। बड़ी संख्या में पुलिस भी बुलायी गयी। जिसके बाद आगे सीलिंग की कार्यवाही शुरू हुई। पुलिस व नगर निगम कर्मियों ने परिसर से सभी को बाहर निकाला...