लखनऊ, फरवरी 9 -- सहारा शहर की विपुल खंड में स्थित जमीन पर नई विधानसभा के निर्माण के लिए सलाहकार (कंसल्टेंट) के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले यह जमीन नगर निगम, एलडीए की थी, जो सहारा को लीज पर दी गई थी। अब उससे जमीन वापस ले ली गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर से कंसल्टेंट के चयन के स्पष्ट निर्देश मिले हैं, जिसके बाद प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। शासन चाहता है कि प्रस्ताव पूरी तरह तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक दृष्टि से मजबूत हो। इसी उद्देश्य से विशेषज्ञ कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है, जो प्रारंभिक स्तर से लेकर अंतिम प्रस्ताव तक सभी पहलुओं पर काम करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.