आदित्यपुर, अगस्त 10 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर-2, इच्छापुर स्थित सहारा गार्डन सिटी में शनिवार शाम दुर्गापूजा को लेकर भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन पंडित तारा बनर्जी द्वारा पूजा किया गया। यजमान के रूप में राजीव रंजन शामिल हुए। इसमें काफी संख्या में सहारावासी महिलाएं भी थीं। समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और पूजा समिति के मुख्य संरक्षक शशांक गांगुली ने बताया कि सहारा गार्डन सिटी में पूरे वैदिक अनुष्ठान के साथ पूजा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एसके चौधरी, महासचिव पंकज सिंह, अनूप कुमार, मुन्ना दुबे, प्रशांत कांत, प्रमोद कुमार, अरविंद दुबे, अभिषेक कुमार, अनूप सिंह, द्वारिका नाथ और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.