सहारनपुर, मई 5 -- सहारनपुर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम कमिश्नर अटल कुमार राय से मिले। उन्होंने सहारनपुर-शामली मार्ग पर ग्राम जंधेड़ी के निकट शुरू हुए टोल प्लाजा पर टोल वसूलने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बताया कि इस मार्ग पर टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है जबकि यह मार्ग अभी निर्माणाधीन है और इस मार्ग पर रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवरब्रिज के साथ अन्य निर्माण कार्य भी निर्माणाधीन है। जब तक शामली- सहारनपुर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तब तक टैक्स वूसली पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने और वहां लगने वाले जाम से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.