सहारनपुर, फरवरी 22 -- मेरठ/सहारनपुर। सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं से वसूले गए 32 लाख रुपये कार्यालय में जमा नहीं होने का मामला प्रकाश में आया। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने पूरे मामले की जांच कराई तो अफसर और कर्मचारी दोषी पाए गए। प्रथम दृष्टया मुख्य रूप से दोषी पाए गए टीजी-2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही निलंबित कर दिया गया। इसी के साथ जांच में दोषी मिले अधिशासी अभियंता समेत पांच अन्य कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है। पूरा मामला करीब 32 लाख रुपये के गबन से जुड़ रहा है। बताया गया कि उपभोक्ताओं से वसूला गया करीब 32 लाख रुपये का राजस्व विभागीय कार्यालय कोष में जमा ही नहीं हुआ। मामला खुला तो शिकायत एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता तक पहुंच गई। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और पूरे मामले मे जांच बैठा दी। जानकारी क...