सहारनपुर, फरवरी 5 -- सहारनपुर। सहारनपुर सहित मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर और शामली के लिए भी अच्छी खबर है। क्योंकि, सहारनपुर में बेहट अड्डे पर 18 करोड़ की लागत से मंडल का पहला अग्निशमन विभाग का जोनल मुख्यालय बनेगा। इसके दायरे में शहर, बेहट, सरसावा सहित जिले सभी यूनिट आएंगी। इसके साथ ही 20 से अधिक छोड़ी बड़ी दमकल विभाग की गाडि़यां और विभाग के 100 से अधिक जवान भी तैनात रहेंगे। दरअसल, यह जोनल मुख्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां 24 घंटे दमकल विभाग की गाडि़यां और कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो तत्काल प्रभाव से आग लगने पर मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटेंगे। मुजफ्फरनगर और शामली में जोनल मुख्यालय नहीं है। जिले की सभी यूनिट इसके दायरे में रहेंगी। इसके बनने से मंडल के अन्य जिलों को भी लाभ होगा। वहीं, गर्मियों के दौरान बेहट और मिर्जापुर के घाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.