मेरठ, फरवरी 9 -- स्वास्थ्य सेवाओं की परख के लिए सहारनपुर मंडल की दो सदस्यीय टीम ने जिले में 12 स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर मंडल डॉ. रामानन्द के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। ग्राम लिसाड़ी स्थित स्वास्थ्य इकाई पर अपर निदेशक डॉ. रामानन्द के साथ सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया रहे। लिसाड़ी की स्वास्थ्य इकाई में दी जा रही सेवाओं का अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक सहारनपुर रंजीत कुमार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चरण सिंह लिसाडी, वरिष्ठ नागरिक नेपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, प्रधानाचार्य अरूण कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.