सहारनपुर, जनवरी 5 -- सहारनपुर बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव जल्द होने वाला है। इसके लिये प्रक्रियां 12 जनवरी से शुरू होगी। इससे पहले चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी की गई है। सूची पर अधिवक्ता बुधवार तक आपत्ति दे सकते हैं। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव अजय कौशिक ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 1817 अधिवक्ताओं के नाम शामिल है। यदि किसी को इस सूची पर आपत्ति हैं तो वह अपनी आपत्तियां बुधवार तक दे सकता है। इसके बाद गुरुवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। पिछले वर्ष 1692 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल थे। इसके बाद 12 जनवरी को प्रत्याशी पर्चा खरीद सकते हैं। इसके बाद 13 जनवरी को उम्मीदवार पर्चा दाखिल किया जा सकता है। नाम वापसी की तिथि 14 जनवरी निर्धारित की गई है। 15 जनवरी को प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। 16 जनवरी को मतदान की तिथि घोषित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.