सहारनपुर, मार्च 17 -- सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह सहारनपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री सहारनपुर में करीब 6 घंटे तक रहेंगे। सबसे पहले वह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पहुंचे। सोमवार दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर सीएम का हेलीकॉप्टर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा, जहां उनका स्वागत भाजपा विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद सीएम ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण शुरू किया। मुख्यमंत्री का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करना है। वह मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और साथ ही विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को भी देखेंगे। इसके बाद, वे मां शाकुंभरी देवी में पर्यटन कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनमंच सभागार में युवा उद्यमी योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.