सहारनपुर, फरवरी 18 -- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला बुधवार दोपहर सहारनपुर पहुंचे। वह भाजपा से कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र अंशुमन के विवाह समारोह में शामिल हुए। दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित इस भव्य समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने शिरकत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा तथा महापौर डॉ. अजय सिंह भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...