हापुड़, अक्टूबर 1 -- हापुड़। 69वीं माध्यमिक विद्यालयी जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित हुई। इसमें हापुड़ जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। जूडो कोच सुबोध यादव ने बताया कि पीएमश्री कंपोजिट स्कूल हिम्मतपुर सिंभावली से अजीम 25 किग्रा में स्वर्ण, अनुप्रिया 32 किग्रा में रजत और जोया 40 किग्रा में कांस्य पदक जीता। राजकीय हाईस्कूल हिम्मतपुर सिंभावली से शगुन 36 किग्रा और फातमा 40 किग्रा ने स्वर्ण पदक जीते हैं। आरएसके इंटर कॉलेज सिंभावली से चिंटू 50 किग्रा, आशीष 55 किग्रा, आसमा 40 किग्रा, आंशिक मावी 63 किग्रा, निकिता 44 किग्रा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महक 48 किग्रा ने रजत और रितिक यादव 90 किग्रा ने कांस्य पदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.