नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- सहारनपुर के देवबंद में आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना भीषण रहा कि आसपास के गांवों तक उसकी आवाज सुनी गई। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य राज्यमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे, जिनका ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। फिलहाल प्रशासन ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। देवबंद-मुजफ्फरनगर मार्ग पर ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में काफी पुरानी पटाखा फैक्ट्री है। आज सुबह करीब छह बजे फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके से ग्रामीण दहशत में आ गए और फैक्ट्री की तरफ दौड़े। आसमान में काफी ऊंचाई तक धुआं दिखाई दे रहा था। ग्रामीण पहुंचे तो पाया कि धमाके में चिथड़े उड़ गए हैं। जगह जगह उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.