सहारनपुर, मई 8 -- सहारनपुर जिला जूड़ो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि 04 से 08 मई तक पटना, बिहार में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सहारनपुर की शगुन कश्यप ने कांस्य पदक अर्जित कर जनपद एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। खास बात है कि पूर्व में भी शगुन ने कई नेशनल में जनपद व प्रदेश को कई मेडल जीते हैं। शगुन की उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, संयुक्त सचिव पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, विवेक गर्ग, विनय जिंदल, सुषमा सिंह, प्रदीप कुमार व शगुन के प्रशिक्षक सोनू सिंह ने हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.