सहारनपुर, फरवरी 19 -- होली के पावन पर्व को सतरंगी, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकुंभरी कान्हा उपवन गोशाला में पांच रंगों में विशेष गोमय गुलाल तैयार किया जा रहा है। गाय के गोबर से निर्मित यह प्राकृतिक गुलाल श्रद्धा और स्वदेशी परंपरा का प्रतीक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित माना जा रहा है। यह गुलाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई विशिष्ट हस्तियों को भी भेजा जाएगा। गोशाला में तैयार हो रहा यह गुलाल गोबर पाउडर, अरारोट, फलों के रस और इत्र के मिश्रण से बनाया जा रहा है। इसे भगवा, हरा, पीला, लाल और गुलाबी रंग में तैयार किया जा रहा है। पूरी तरह केमिकल मुक्त यह गुलाल त्वचा के...