सहारनपुर, फरवरी 13 -- संसद भवन परिसर के बाहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खरगे उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने और बाहरी राजनीतिक दखल से सतर्क रहने की बात कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में खरगे, मसूद से कहते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ो और पार्टी को मजबूत करो। साथ ही वह 'हैदराबाद वाली परेशानी' को लेकर भी संकेत देते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि हैदराबाद की तीन चीजें मशहूर हैं शेरवानी, बिरयानी और परेशानी। राजनीतिक हलकों में इस बयान को उत्तर प्रदेश की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि वीडिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.