बदायूं, नवम्बर 30 -- बदायूं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में बंपर भर्तियां चल रही हैं। पहले आंगनबाड़ी की भर्ती की गई और फिर अब सहायिका की भर्ती चल रही हैं। इसके बाद फिर आंगनबाड़ी की बची हुई खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसको लेकर काफी संख्या में सहायिका इंतजार में बैठी हैं। वर्षों से सहायिका के पदों पर नौकरी कर रही सहायिकाओं को जल्द ही पदोन्नति की खुशखबरी मिलने वाली है। आंगनबाड़ी व सहायिका की नवीन नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पदोन्नति की जायेगी। जनपद की पांच तहसील और 15 ब्लाक एवं 21 नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में बाल विकास विभाग की ओर से 2930 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिन पर करीब तीन लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.