बिहारशरीफ, जुलाई 11 -- परिजनों ने थानाध्यक्ष से लगायी कार्रवाई की गुहार सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोवाचक गांव में आंगनबाड़ी सहायिका कलवा देवी की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले के नामजद आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे परिजनों में आक्रोश है। शुक्रवार को मृतका के परिजनों ने थानाध्यक्ष से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगायी। सहायिका की पुत्री चांदनी कुमार, पुत्र विनोद दास, धनेश्वर दास व राजेश दास ने थानाध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हत्या के 10 दिन बाद भी आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में है। कार्रवाई नहीं होने से आरोपितों का हौंसला बढ़ गया है। वे फिर से किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि एक आरोपित विजय दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.