लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मुख्य वन संरक्षक के अधीन सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 15 पदों के लिए 19 व 20 अगस्त को साक्षात्कार लेगा। इसके लिए 107 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी करते हुए यह कहा गया था कि पात्रता में आने वाला कोई अभ्यर्थी अगर छूट गया है, तो वह 11 अगस्त तक आवेदन देकर अपर पक्ष रख सकता है। पात्रता की श्रेणी में आने पर उसे शामिल किया जाएगा। इस अवधि तक कोई भी पात्र नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...