लोहरदगा, फरवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के देवदरिया पंचायत मुखिया कामिल तोपनो ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सहायक शिक्षक संजय कुमार साहु का प्रतिनियोजन रद्द कर मूल विद्यालय हाई स्कूल ठकुराइनडेरा में पदस्थापित करने की मांग की है। साथ ही अन्य विषय के शिक्षकों को पदस्थापित करने की मांग की है। इस बाबत कामिल तोपनो ने बताया कि हाई स्कूल ठकुराईन डेरा किस्को का एकमात्र हाई स्कूल है। जहां पर गरीब आदिवासी बच्चे कई किलोमीटर से चल के दूर जंगल पहाड़ियों को पार करके स्कूल आते हैं। ताकि अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। लेकिन समस्या यह है कि स्कूल में मात्र एक ही शिक्षक विषय के पदस्थापित हैं। एक शिक्षक संजय कुमार साहु विद्यालय में विगत वर्ष 2019 से पदस्थापित हैं। वर्ष 2019 में विद्यालय में योगदान करने के बाद से अब तक वह हमेशा ही प्रति...