गंगापार, अप्रैल 28 -- सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार पाल को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी गठन हेतु आयोजित बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। यह बैठक पंचायती राज निदेशालय लखनऊ के सभागार में रविवार को आयोजित की गई थी। अनिल कुमार पाल की इस उपलब्धि से विकासखंड बहरिया, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संघ उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। साथियों का मानना है कि संगठन को एक अनुभवी और योग्य नेता मिला है, जो संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...