गोरखपुर, मई 24 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में कार व सोने की अंगूठी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने लेखाकार पति समेत ससुराल के 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौसढ़ निवासी वंदना कुमारी पुत्री रामसुरेश ने पुलिस को बताया उसकी शादी 24 अप्रैल 2024 को गोला क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक लेखाकार हैं। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चला। इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। गीडा एसओ ने बताया कि केस दर...