हजारीबाग, फरवरी 27 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि नगर निगम हजारीबाग के सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अभद्र व्यवहार होने पर मजदूर संघ ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा है कि एक दुकानदार ने उनका हाथ पकड़ कर उन्हें खींचने की हिमाकत की है। यह उचित नहीं है। इस पुरजोर विरोध नगर निगम मजदूर संघ करता है। मजदूर संघ के अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि ने कहा कि शहर की सफाई करने के दौरान कुछ आसामाजिक तत्व जैसे लोग आए दिन सफाई कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी करते रहते हैं। जिसकी शिकायत हम लोगों ने कई बार नगर प्रशासन से करते आए हैं। विवेक वाल्मीकि ने नगर निगम प्रशासन से यह मांग कि की फुटपाथ दुकानदारों को अभी तक वेंडिंग जोन बनाकर नहीं दिया गया है। सबसे पहले फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन बन कर दिया जाए बुलडोजर उठाकर अतिक्रमण करने स...