लखनऊ, जनवरी 20 -- कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा - 2024 में चयनित सहायक अनुभाग अधिकारियों की एक टीम ने छह दिवसीय विजिट अटैचमेंट कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मलिहाबाद की ग्राम पंचायत कसमण्डी कला का भ्रमण किया। संस्थान के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू के संरक्षण व अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के मार्गदर्शन में आई टीम के सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं और उनके लाभार्थियों के बीच की कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान मनरेगा, आवास योजना, एनआरएलएम समूह, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी लोककल्याणकारी योजनाओं की बारीकियां जानी। इस दौरान टीम कोआर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान रिंकी साहू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...