रांची, फरवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल ने शनिवार को मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सुदिव्य कुमार और शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मिलकर वर्ष 2024 के समझौते को लागू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा और सेवानिवृत्त शिक्षकों को कल्याण कोष से सहायता राशि देने का आग्रह किया। शिक्षा सचिव ने बताया कि अनुकंपा का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा गया है, जिस पर एक माह में निर्णय संभव है। मंत्री सुदिव्य कुमार ने मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही, जेटेट परीक्षा में मगही व भोजपुरी को पुनः शामिल करने और आकलन उत्तीर्ण शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। शिष्टमंडल में विनोद तिवारी, कृष्ण कु...