बोकारो, अगस्त 3 -- नावाडीह। स्थानीय प्रखंड के स्व विनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम नावाडीह में शनिवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा नावाडीह प्रखंड इकाई की बैठक की गई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नारायण महतो व संचालन प्रखंड सचिव सुरेश शर्मा ने किया। मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश कमेटी के सदस्य दिलशाद अहमद मौजूद थे। यहां कहा गया कि प्रखंड कमेटी को दुरुस्त करने के लिए बैठक आहूत की जाएगी जो दो फेस में होगी। एक ऊपरघाट व दूसरा नीचे घाट में रखा जाएगा जिसके तहत सभी सहायक अध्यापकों की सहमति सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अंत में नावाडीह प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जाएगा। शहाबुद्दीन अंसारी, लालू अंसारी, अख्तर अंसारी, मनी रविदास, सत्येंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, मेघलाल महतो, केदार महतो, राजेश कुमार, लोक नारायण प्रेमी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.