आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़,संवाददाता। लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा संचालित जिले में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी महिला, पुरूष की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। कुल सात परीक्षा केंद्रों पर 3072 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिले में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा चार दिवसीय परीक्षा 17 जनवरी से शुरू रही है। परीक्षा 17,18,24 और 25 जनवरी तक संचालित होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा स...