दुमका, मई 26 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड कमेटी शिकारीपाड़ा के सदस्यों ने रविवार को मृत सहायक अध्यापक के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि प्रदान किया। मौके पर मृत सहायक अध्यापक ईश्वर मुर्मू की पत्नी पानफुल टुडू को प्रखंड के सहायक अध्यापकों द्वारा 20 हजार का आर्थिक सहयोग दिया गया। बताते चले कि पिछले 16 अप्रैल 2025 को प्राथमिक विद्यालय जामकांदर में कार्यरत सहायक अध्यापक ईश्वर मुर्मू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। ईश्वर मुर्मू अपने पीछे दो पुत्र प्रशांत मुर्मू 25 वर्ष और उमेश मुर्मू 12 वर्ष तथा अपनी पत्नी पानफुल टुडू 45 वर्ष को छोड़कर गए हैं। ईश्वर मुर्मू परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। जिसके निधन से उसका परिवार वर्तमान में काफी आर्थिक संकट से गुजर रहा है तथा उनके बेटों की पढ़ाई और परिवार...