बदायूं, मार्च 19 -- बिसौली, संवाददाता। सहायक अध्यापक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर न दिए जाने के कारण पुलिस ने भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। कस्बे के दवतोरी रोड के रहने वाले अशोक सक्सेना का पुत्र चंद्र प्रकाश सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज बरौलिया में सहायक अध्यापक थे और अपने परिवार के साथ दवतोरी रोड पर रहते थे। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने निजी अस्पताल ले जाने का फैसला किया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.