अमरोहा, जून 19 -- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयोजन में बुधवार को मंडी धनौरा ब्लाक परिसर में दिव्यांग चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ नरेंद्र पाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण पंकज कुमार व सहायक विकास सांख्यिकी अधिकारी विकास कुमार शर्मा की देखरेख में ट्राई साइकिल के लिए 20, कृत्रिम अंग सहायक उपकरणों के लिए 21, स्मार्ट कैन व कान की मशीन के लिए तीन-तीन, एमआर किट के लिए दो समेत कुल 61 दिव्यांगों ने आवेदन किए। इस दौरान डा़ गौरव चाहल, डा़ जितेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार, नूर हसन, कपिल देव, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.