मोतिहारी, फरवरी 15 -- कल्याणपुर। विराट रामायण मन्दिर परिसर में स्थित तालाब के किनारे महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को विश्व के सबसे ऊंचे 33 फीट के सहस्रशिवलिंग के छोटे स्वरूप की स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए महाबलीपुरम् से छोटे आकार में अरघा के साथ एक दूसरा शिवलिंग और नन्दी की मूर्ति आ चुकी है। इस शिवलिंग का भी निर्माण उसी पत्थर से हुआ है तथा समान फार्मूला रखा गया है। इसमें भी 72 लिंगों से युक्त 14 वृत्तों में 1008 शिवलिंग हैं। इसकी स्थापना 'सहस्र शिवलिंग मण्डपम्' में की जाएगी। इस शिवलिंग पर सभी लोग पूजा कर सकेंगे तथा जल चढ़ा सकेंगे। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल के मुताबिक छोटे शिवलिंग की व्यवस्था इसलिए कि अभी विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बड़े शिवलिंग की पूजा ...