जौनपुर, अक्टूबर 14 -- जौनपुर, संवाददाता। जायसवाल समाज सेवा समिति की साधारण सभा की बैठक रविवार को ओलन्दगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की। संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया। बैठक में आगामी माह में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के महोत्सव व नगर में विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें संयोजक आशुतोष जायसवाल तथा सदस्य के रूप में पीयूष जायसवाल, श्रवण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल, संतोष जायसवाल शामिल रहे। जिला कोषाध्यक्ष राधे रमण जायसवाल ने वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया। 15 से 31 अक्तूबर तक आजीवन सदस्यता अभियान चलाने और महोत्सव के बाद कार्यसमिति का चुनाव कराने का निर्णय हुआ। सभा में प्रेम नारायण जायसवाल, हेमंत जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अशर्...