गंगापार, अक्टूबर 9 -- सहसों में आयोजित भरत मिलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। भरत का मंचन देखकर लोग भावुक हो गए। भरत मिलाप भगवान राम और भरत के बीच भाईचारे और अटूट प्रेम का प्रतीक है। भगवान राम को चौदह वर्ष के वनवास होता है। वह माता जानकी व लक्ष्मण के साथ वनवास में चले जाते हैं। माता सीता का रावण के द्वारा हरण किए जाने के बाद प्रभु का रावण से युद्ध होता है। जिसमें बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत के साथ रावण का अंत होता है। भगवान राम माता जानकी के साथ अयोध्या लौट कर आते हैं। जहां 14 वर्षों तक भाई के विरह में तड़प रहे भरत भगवान राम से लिपट जाते हैं। उनके आंखों से आंसू बहने लगता है। यह प्रसंग देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए और उनके भी आंखों से आंसू बहने लगा। सहसों में रामलीला मंचन के बाद दशहरा मेला व एक दिन बा...